अमरूद तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा 12 साल का बच्चा, शरीर के आर-पार हुआ 3 सरिया

धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर में अमरूद तोड़ने के दौरान 12 वर्षीय बच्चा पेड़ से नीचे गिर गया। इससे उसके शरीर में तीन सरिया आर-पार हो गया। गम्भीर स्थिति में बच्चे को SNMMCH में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ऑपरेशन कर बच्चे के शरीर से तीनों सरिया निकालने में जुटे हुए हैं। दरहसल जिस तरह से तीन सरिया बच्चे के शरीर में घुसा है उससे आशंका है कि शरीर के आंतरिक भाग को काफी डेमेज कर गया होगा। ऐसी स्थिति में डाक्टर बच्चे की जान बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

गोविन्दपुर थानाक्षेत्र के आसनबनी दो पंचायत मेंअमरूद तोड़ने दौरान 12 साल का विकास हेम्ब्रम निर्माणधीन बाउंड्री वॉल पर गिर गया। जिस स्थान पर वह गिरा वहां सरिया बाहर निकला हुआ था। इससे उसके गिरते ही तीन सरिया उसके शरीर में आर-पार हो गया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह सरिया को काटकर शरीर से अलग कर आनन-फानन में बच्चे को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। किशोर की हालत काफी गम्भीर बतायी जा रही है। इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

SNMMCH के डॉक्टर यूएन प्रसाद ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है। पूरा अस्पताल उसके लिये लगा हुआ है। शरीर में तीन जगह सरिया आर-पार हो गया है। सभी कोशिश कर रहे हैं इलाज कर बच्चे की जान बचाई जा सके। लेकिन स्थिति बहुत गम्भीर है। बच्चे के शरीर के आंतरिक भाग को काफी नुकसान पहुंचा है।