Gold-Silver Price Today: बड़ी खुशखबरी…सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी आई गिरावट; जानिए आपके शहर में क्या है भाव

Gold-Silver Price Today: आज यानी सोमवार को सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 68,200 रुपये है। वहीं बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 74,380 रुपये हैं। जानिए अलग-अलग शहर में क्या है सोना और चांदी का ताजा रेट। बता दें कि कल और आज में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानिए आज किस शहर में क्या है सोने-चांदी के भाव।

जान लें ज़रूरी बातें…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदने से पहले सोने के भाव की सटीक जानकारी कर लेनी चाहिए। सोने चांदी का दाम जानने के लिए आप अपने शहर की दुकानों से पता कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल में सोने चांदी की कीमत अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखा रहे हैं।

10वीं-12वीं रिजल्ट: स्टूडेंट कैसे चेक कर पाएंगे अपना परिणाम, यहां जानिए पूरी डिटेल

जयपुर
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

गुरुग्राम
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

मेरठ
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

चंडीगढ़
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

नोएडा
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

दिल्ली
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

लखनऊ में सोने के भाव
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

मुंबई में सोने के भाव
68,040 (22 कैरट)
74,230 (24 कैरट)

आगरा में सोने के भाव
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

गाजियाबाद
68,200 (22 कैरट)
74,380 (24 कैरट)

शादी में जबरजस्त बवाल: जूते चुराई के रुपये देने को लेकर मारपीट, कार में तोड़फोड़; कई अस्पताल में भर्ती

चांदी के दाम

भारत में आज एक किलो चांदी के दाम 86,400 रुपये हैं। जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं।

गिरते-गिरते बचे मुख्यमंत्री: भाषण दे रहे थे कि अचानक टूट गया मंच, बड़ी संख्या में चढ़ गए थे कार्यकर्ता

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

CG Summer Vacation 2024: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टी और बढ़ा, आदेश जारी, पर शिक्षकों को नहीं मिली छुट्टी..! पढ़िए आदेश…

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

इंडी गठबंधन के समर्थक आपस में भिड़े, खूब चलीं कुर्सियां और डंडे, सिर भी फूटा

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरदीने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Breaking: बाइक से निकले थे घूमने, नहर के डिवाइडर में टकराकर नहर में गिरे, बहने से दो लोगों की मौत