नए संसद भवन में PM मोदी ने किया सेंगोल स्थापित: 970 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पार्लियामेंट के बारे में पढ़े

नई दिल्ली. नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हवन और पूजा से हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने पूजा किया। पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा, पूजा और हवन करने के बाद सेंगोल की भी पूजा की। इस दौरान राजदंड सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद साधुओं से आशीर्वाद लिया। जिसके बाद पीएम मोदी ने लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल को स्थापित किया। इससे पहले उसकी पूजा-अर्चना की गई। पीएम मोदी ने इसे साष्टांग प्रणाम भी किया। नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान ओम बिरला भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

IMG 20230528 WA0002
सेंगोल स्थापित करते हुए पीएम मोदी

आपको बता दे कि, नया संसद भवन 970 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 1200 से अधिक सांसदों के बैठने की व्यवस्था हैं। संसद में लोक सभा को राष्ट्रीय पक्षी मयूर और राज्य सभा को राष्ट्रीय फूल कमल की थीम पर डिजाइन किया गया हैं। इसमें एक साथ 1272 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था हैं। त्रिभुजाकार में बना नया संसद भवन चार मंजिला हैं। इसके तहत् 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्माण किया गया हैं। इस इमारत के तीन मुख्य द्वार- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार- हैं। नए संसद भवन की डिजाइनिंग गुजरात की एक आर्किटेक्चर फर्म ‘एचसीपी डिजाइंस’ ने तैयार की हैं। जबकि, निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने किया हैं। माना जा रहा हैं कि, आगामी मानसून सत्र नए संसद भवन में आहूत किया जा सकता हैं।

लोकसभा में 888 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। यह मोर की थीम पर आधारित हैं। राज्यसभा में 384 सांसदों के बाठने की व्यवस्था हैं, और इसे कमल के थीम पर विकसित किया गया हैं। नए संसद भवन को अत्याधुनिक संचार उपकरणों के साथ लैस कर पेपरलेस बनाया गया हैं। नए भवन में अल्ट्रा मॉडर्न ऑफिस स्पेस की व्यवस्था हैं।

Also Read – सूरजपुर जिले के एक ऐसा गांव जहां मेला या दर्शन के लिए नहीं बल्कि मछ्ली पकड़ने के लिए उमड़ती हैं लोगों का भीड़, देखिए VIDEO

CG में फ्लिपकार्ट के नाम से चल रही धोखाधड़ी: आपने किया हैं Flipkart से ऑर्डर तो जरूर पढ़ें, अब तक हो चुका 45 लाख का फ्रॉड