सूरजपुर जिले के एक ऐसा गांव जहां मेला या दर्शन के लिए नहीं बल्कि मछ्ली पकड़ने के लिए उमड़ती हैं लोगों का भीड़, देखिए VIDEO

Premnagar..आपने मेला, महोत्सव या किसी प्रकार के फंक्शन में लोगों का भीड़ उमड़ते हुए देखें होंगे। ऐसी जगह में लोग अक्सर जाया करते हैं। जहां उन्हें कुछ अलग देखने के साथ-साथ मनोरंजन भी हो। लेकिन, आज हम ऐसी अद्भुत दृश्य के बारे में बताएंगे। शायद ही इससे पहले आप कहीं इस प्रकार का दृश्य देखें होंगे। दरअसल, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर ब्लॉक में मछली पकड़ने के लिए लोगों का भीड़ देखने योग्य रहा। जिसे देख ऐसा लग रहा हैं कि, यहां महोत्सव का आयोजन हो रहा हैं। यहीं वजह हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। साथ ही निजी तौर पर जिन्हें अच्छा लगा वो अपने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर रील बनाकर स्टेट्स लगा रहे हैं।

Picsart 23 05 27 20 13 48 296 1

दरअसल, पूरा मामला प्रेमनगर ब्लॉक के ग्राम वृंदावन का हैं। जहां से होकर अटेम नदी गुजरती हैं। इसी नदी पर एनीकेट (डैम) बना हुआ हैं। इस डैम में गांव वालो ने खेती और जानवरों किए बरसात के पानी को छोड़कर बाकी पानी को रोक देते हैं। पानी भरा रहता हैं तो मछली भी बहुत ज्यादा रहता हैं। आज इसी मछली को पड़कने के लिए लोगों का होड़ मची हुई हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि, मछली पकड़ने के लिए लोग इकट्ठा हुए हैं, और लोग ऐसे इकट्ठा हुए जैसे कोई कहीं मेला देखने गए हुए हैं।

IMG 20230527 WA0016 1

स्थानीय लोग बताते हैं कि, यहां एक परंपरा की तरह मछली पकड़ते हैं। यह परंपरा हर साल होता हैं। जो पिछले 5 सालों से चलते आ रहा हैं। मछली पकड़ने के लिए बाकायदा पूरे गांव में कोटवार से हल्ला (मुनादी) करवाते हैं। इसके बाद डैम की पानी खोल देते हैं। जिसके बाद जो नज़ारा होता हैं देखते बनता हैं। गांव के अलावा आस-पास के गांव जैसे कोतल, बकालो, लक्ष्मीपुर, नमना और सलका से लोग आते हैं। अपने साथ मछली पकड़ने के लिए जाली भी लाते हैं। जिससे पानी में उतरकर मछली फसाते हैं। यहां छोटे से बड़े प्रकार की मछली मिलते हैं।

IMG 20230527 WA0015

स्थानीय लोगों के माने तो ऐसा इसलिए करते हैं। क्योंकि, ऐसा करने से किसी को भी परेशानी नहीं होता हैं। जिसको मन करें आकर मछली पकड़ सकते हैं। इससे आस-पास के लोगों में भाई चारा बने रहता हैं। देखिए वीडियो के ज़रिए मछली पकड़ने के लिए लोग उमड़े हुए हैं –