Gold-Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी भी हुई तेज; जानें- आज बाजार में किस रेट मिलेगा 10 ग्राम गोल्ड

Gold-Silver Price Today, 7 March 2024: आज यानी गुरुवार को सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है, तो वहीं चांदी के दामों में भी उछाल आया है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 59,860 रुपये है। तो, वहीं बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 62,290 रुपये हैं। बता दें कि कल और आज में सोने-चांदी के भाव में मामूली सी गिरावट देखने को मिली है। जानिए आज किस शहर में क्या है सोने-चांदी के भाव…

DA Hike: लोकसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5% डीए के साथ एरियर भी… कितनी बढ़ी सैलरी

जान लें ज़रूरी बातें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदने से पहले सोने के भाव की सटीक जानकारी कर लेनी चाहिए। सोने चांदी का दाम जानने के लिए आप अपने शहर की दुकानों से पता कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल में सोने चांदी की कीमत अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखा रहे हैं।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 59,860
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम- 65,290

लखनऊ में सोने के भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,860 रुपये है।

राजधानी में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 65,290 है।

मुंबई में सोने के भाव

59,710 (22 कैरट)
65,140 (24 कैरट)

आगरा में सोने के भाव

59,860 (22 कैरट)
65,290 (24 कैरट)

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के 1 हजार रुपए आज खाते में नहीं आएंगे, मंत्री ने क्या कहा…जानिए.!

चांदी के दाम

भारत में आज एक किलो चांदी के दाम 74,400 रुपये हैं। जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

सुशांत स‍िंह राजपूत केस में आया नया अपडेट, र‍िया चक्रवर्ती ने कोर्ट से लगाई गुहार

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान

सोना खरीदने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Truecaller में आया Call Recording फीचर, iPhone और एंड्रॉयड दोनों में करेगा काम

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए अब Post Office के जरिए करें आवेदन, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस