देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस… बीते 24 घंटे में इतने हजार नए मामले

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 2,380 नए कोरोना के मामले में सामने आए हैं। इन आंकड़ों के साथ ही देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई है। जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 13,433 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 56 कोरोना संक्रमित मरीजों ने जान गंवाई है। मरने वालों में केरल के 53 और दिल्ली, मिजोरम और ओडिशा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,22,062 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड – 19 की रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 0.53 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.43 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, देश में जारी कोविड -19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 187.07 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।

देश की COVID-19 टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।

देश में अब तक कुल 5,22,062 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,47,830, केरल से 68,702, कर्नाटक से 40,057, तमिलनाडु से 38,025, दिल्ली से 26,161, उत्तर प्रदेश से 23,502 और पश्चिम बंगाल से 21,200 मौतें हुई हैं। मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कई रोगों से पीड़ित मरीजों की हुई हैं।