Chhattisgarh Assembly Election 2023: केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का लिस्ट में नाम आने से मचा बवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप; देखिए Viral Video

मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दल प्रत्याशी चयन के लिए मंथन कर रहे है। भाजपा ने कुछ सीटों के लिए अपने उम्मीदवार चुनाव से दो महीने पहले ही घोषित कर दिए। वहीं बाकी सीटो पर किसे उम्मीदवार बनाया जाए इसके लिए हाई लेवल बैठकें चल रही है। हाल ही में भाजपा की दूसरी संभावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें बड़े बड़े दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। इस लिस्ट में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से सरगुजा सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का नाम है। इसको लेकर अब बवाल शुरू हो गया है।

जिलाध्यक्ष पर आरोप

एमसीबी जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा से संभावित प्रत्याशी के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का नाम आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इस बीच फोन पर भाजपा कार्यकर्ता की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि पैसे लेकर रेणुका सिंह का नाम आगे किया गया। रेणुका सिंह बाहरी प्रत्याशी है। रेणुका सिंह के संसदीय क्षेत्र में भी भरतपुर-सोनहत विधानसभा नहीं आता।

कार्यकर्ताओं में नाराजगी

बता दें कि, सोशल मीडिया पर भाजपा की दूसरी संभावित प्रत्याशियों की सूची वायरल है। जिसमें भरतपुर-सोनहत विधानसभा से सरगुजा सांसद रेणुका सिंह का नाम है। हालांकि, भरतपुर-सोनहत सीट से रेणुका सिंह ही भाजपा प्रत्याशी होंगी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन संभावित सूची को लगभग फाइनल और तय माना जा रहा है। इस आधार पर भरतपुर-सोनहत के भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई है। सांसद रेणुका सिंह सूरजपुर जिले की रहने वाली है। ऐसे में बाहरी नेता बताकर उन्हे भरतपुर-सोनहत से टिकट नहीं देने की मांग की जा रही है।

वायरल वीडियो –