छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: धान बेचने के लिए पंजीयन की तारीख़ बढ़ी, अब बचे हुए किसान इस तारीख़ तक अपना पंजीयन का कैरी फारवर्ड करवा सकेंगे

Chhattisgarh News: प्रदेश भर में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन समितियों के माध्यम से किया जा रहा हैं। इसके तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 150669 पंजीकृत किसानों में से 141813 किसानों द्वारा पंजीयन को कैरी फारवर्ड करा लिया गया हैं। पूर्व में शासन के निर्देशानुसार, पंजीकृत किसान द्वारा अपने रकबा में किसी प्रकार का संशोधन या नवीन पंजीयन के लिए 30 सितंबर 2023 तक का तारीख़ तय किया गया था। यदि इस तारीख़ तक किसानो द्वारा समिति में डाटा प्रस्तुत नही करते हैं। तो समिति द्वारा पूर्व वर्ष के किसानों की जानकारी खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए किसान हेतु कैरी फारवर्ड कर देता।

लेकिन, प्रदेश सरकार द्वारा उपरोक्त अवधि 30 सितंबर 2023 में वृद्धि करते हुए 15 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई हैं। अतः पूर्व वर्ष के शेष पंजीकृत कृषकों से आग्रह हैं कि, वे संबंधित सेवा सहकारी समिति में संपर्क कर 15 अक्टूबर 2023 से पूर्व आवश्यकतानुसार संशोधन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने करें। ताकि खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए किसान पंजीयन के लिए कैरी फारवर्ड की कार्यवाही की जा सके।