BJP का आरोप – सिंहदेव परिवार को किनारा कर रहे मुख्यमंत्री

Chhattisgarh Politics: विधायक अंबिका सिंहदेव के पति ने सोशल मीडिया में अपनी पत्नी को सक्रिय राजनीति छोड़ने की बात कही थी। इस पर बीजेपी का बयान सामने आया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री का दृष्टिकोण सिंहदेव परिवार के बारे में क्या है? ये सबको पता है। जनता से वादा करके आये हैं। ऐसे माहौल में कोई आदमी काम नही कर पाएगा? कांग्रेस की राजनीति से पूरे सिंहदेव परिवार की उपेक्षा है। अंबिका सिंहदेव राजघराने परिवार से आते हैं। उनके 5 पति एकेडमीक आदमी है। वह लोग वैसे नहीं हैं। शालीन लोग हैं अपमानित महसूस कर रहे हैं।

Random Image

वही इस मामलें में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बोले कि कांग्रेस के बहुत सारे विधायकों को सुझाव आ रहा है। टीएस सिंहदेव से लेकर अंबिका सिंहदेव से लेकर सबको लग रहा है कि उनके राजनीति का समय हो चुका हैं।

वही पति के फेसबुक पोस्ट पर विधायक अंबिका सिंह देव ने भी अपनी बात कही है। विधायक ने कहा कि अभी कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं कि वे थोड़ा डिस्टर्ब हो गए हैं। मेरे पति पॉलिटिकल नहीं है। राजनीति छोड़ने के मामले में उन्होंने कहा कि यहां सेवा करने आई हैं। मैं कहीं नहीं जा रही हूं. लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा करूंगी। काम अधूरा छोड़ना ठीक नहीं है। एक विधायक होने के साथ-साथ मैं एक माँ भी हूं। किन्हीं कारणों से काम अधूरा छोड़ दूंगी तो मेरे बच्चों में भी अच्छा मैसेज नहीं जाएगा।

मामला विधायक अंबिका सिंह देव के पति द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट का है। दो दिन पहले विधायक पति ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी पत्नी से की भी सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील। कल फिर दूसरी पोस्ट पर उन्होंने दोहराई है वही बात।