Arvind Kejriwal in CG: केजरीवाल का एलान, ‘छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे’

रायपुर. चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने राजधानी रायपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। विशाल आम सभा का आयोजन रायपुर के उसी मैदान में किया गया। जहाँ कुछ दिनों पहले कांग्रेस की आम सभा हुई। इस सभा में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और आप के पदाधिकारी मौजूद थे। मंच से अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- छत्तीसगढ़ को भगवान ने सब कुछ दिया। लेकिन सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में हैं। 22 साल में 15 साल भाजपा और 7 साल कांग्रेस रही। दोनों ही पार्टियों ने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, सारे मिलकर लूट रहे हैं। मोदी जी कहते हैं उनका परिवार नहीं है, लेकिन उनका एक मुँहबोला भाई है। हसदेव मामले पर राज्य सरकार पर साधा निशाना, भूपेश बघेल जी मैं आपसे जानना चाहता हूं। अडानी आपका मुंहबोला भाई कब से बन गया। छत्तीसगढ़ में 5 साल में 170 आत्मानंद स्कूल बनाए, इस रफ़्तार से प्रदेश के सारे स्कूल ठीक करने में डेढ़ हज़ार साल लगेंगे। मनीष सिसोदिया साधू आदमी हैं। हर दिन सुबह उठकर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जाते हैं। कोई भ्रष्टाचारी ये क्यों करेगा। अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे। (bijli muft)

(Panjab CM in Raipur) बता दे कि, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने पहुँचे हुए है। जहां वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान दोनों ही मुख्यमंत्री काफी मुखर होकर बोल रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- अब लोगो का चुना हुआ सीएम होता है। साबित किया केजरीवाल ने पहले पार्टी के होते थे। झूठे वादे नहीं करने आए। हम आपको सच बताने के लिए आए है। सच्चे दिनों की बात करने के लिए छत्तीसगढ़ आए है। लोगों के पास विकल्प नहीं था। पांच पांच साल की किस्त में गुलामी कांग्रेस और बीजेपी वाले लोग देते है। 11 साल में दो राज्य में सरकार है। दोनो मिलजुल काम कर रही है। लोगों से पूछा आपके यह भ्र्ष्टाचार होता है हमारे यह भी आते थे। एक बटन सबका हाल है। किस्मत का बटन है। अपनी ओर अपनी बच्चो की किस्मत बदले। एक बार बटन बदल कर देख लो किस्मत बदल जाएंगी।हमारी टीम को तोड़ने की कोशिश करते है। चोरों को चद्दर पकड़ा रखे है देश में, कोई रेल बेच रहा है। कोई एयरपोर्ट बेच रहा है। मिलते रहे तो जिंदा रहेंगे।