बजट में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा? पहले केंद्र से जो पैसा मिला जनता को बताए

Raipur: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल छत्तीसगढ़ पहुँचे हुए हैं जहां वे अलग अलग वर्ग के लोगो को बजट की जानकारी और बजट से छत्तीसगढ़ को क्या लाभ मिलेगा इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार कितना पैसा दे रही हैं।

बता दें कि, बजट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि बजट में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की गई है। किसानों के लिए कुछ नही हैं। योजना में इस सवाल के जवाब पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन ने ये बयान दिया है।

अर्जुन ने ये भी कहा कि गोधन योजना किसी राज्य की नही बल्कि पूरे देश की योजना हैं। भारत सरकार हर योजना में छत्तीसगढ़ को पैसा दे रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री को जो पैसा मिला बताना चाहिए। केवल जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं, मनरेगा के बजट को लेकर कहा कि मनरेगा में बजट कटौती की जा रही है ऐसा नही है, हर डिमांड के अनुसार पैसा देंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बजट पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भी कहा कि राहुल गांधी गम्भीर चिंतन करके आलोचना करते हैं। 5G उनको नजर नही आता, एकलव्य स्कूल नजर नही आता, आलोचना करनी है इसलिए करते हैं।

बात दें कि, केंद्रीय मंत्री ने ये बयान रविवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया है।