BJP Manifesto: बीजेपी ने ‘मोदी की गारंटी’ नाम से संकल्प-पत्र किया जारी, यहां से Download करें घोषणा-पत्र का PDF

नई दिल्ली. BJP Manifesto PDF Download: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto PDF Download) जारी कर दिया हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बताया कि, घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख सुझाव आए थे। जिनमें से मुख्‍य मुद्दों को चुना गया। हमने 2014 से हर संकल्प पूरा किया… 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। जो हम कहते हैं वो हम करते हैं। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह शुद्ध हैं। भाजपा का घोषणापत्र दुनिया के लिए स्वर्ण मानक की तरह हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने ‘मोदी की गारंटी’ नाम से संकल्पपत्र किया जारी किया हैं।घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया। बीजेपी का घोषणापत्र देश के विभिन्न वर्गों के विकास पर केंद्रित हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस हैं। संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से शामिल किया गया हैं।भाजपा द्वारा संकल्प पत्र की बड़ी बातें-

1. 2036 में ओलंपिक का आयोजन करेंगे।

भाजपा द्वारा संकल्प पत्र की बड़ी बातें-

1. 2036 में ओलंपिक का आयोजन करेंगे।

2. महिलाओं के लिए तीन करोड़ को लखपति दीदी बनाएंगे।

3. सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर के लिए योजना बनाई जाएंगी।

4. श्री अन्न नैनों यूरिया और कृषि आधारभूत ढाँचे का विकास करेंगे।

5. मछली पालकों को मदद करेंगे।

6. योग का आधिकारिक सार्टिफिकेट भारत देगा भारत की विरासत को दुनिया तक ले जाएंगे।

7. वंचित वर्ग को वरीयता दी जाएगी।

8. 2025 को जनजातीय गौरव घोषित करेंगे।

9. ओबीसी, एससी, एसटी को जीवन में सम्मान देंगे।

10. अर्बन हाउसिंग कचरे से मुक्ति दी जाएगी।

11. विश्व भर में रामायण उत्सव अयोध्या को और विकसित बनाएंगे।

नीचे दिए गए डाउनलोड बटन को क्लिक करके BJP’s Manifesto डाउनलोड कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़िए – छत्तीसगढ़: घर में आग लगने से तीन भाई-बहनों की जलकर मौत, मां गई थी पड़ोस में…

CG Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती की पात्र एवं अपात्र सूची जारी, कैंडीडेट्स इस Link से दिखें अपना नाम..!

मिशन 2024: जांजगीर चांपा लोकसभा में ओबीसी  वोटर करेंगे प्रत्याशियों का हार जीत का फैसला…