भाजपा ने मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों के पार्टी अध्यक्ष बदले.. जानिए किनको मिली है जिम्मेदारी!.

नई दिल्ली। भाजपा ने तीन राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को बदल दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सीनियर लीडर विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राकेश सिंह थे। जिनके नेतृत्व में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा गया था।

पूर्व अध्यक्ष ने दी बधाई

इस नियुक्ति के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने विष्णु दत्त को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अच्छे चेहरे का चयन किया है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए, हमने 18 बड़े आंदोलन किये हैं। बदलाव होना था। मुझे इसकी जानकारी थी।

ट्वीट कर जताया आभार

नए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस नियुक्ति पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार’!.

सिक्किम और केरल के भी बदले गए अध्यक्ष

इसके अलावा बीजेपी सिक्किम और केरल में भी नए अध्‍यक्षों के नाम का ऐलान किया है। जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें –

मासूम बच्ची को पड़ोस में छोड़कर.. घर लौटी माँ ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग..