मासूम बच्ची को पड़ोस में छोड़कर.. घर लौटी माँ ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग..

मुंगेली। लोरमी में एक महिला ने शुक्रवार की देर शाम खुद को आग लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। अपनी बच्ची को पड़ोस में छोड़ आई थी। घर लौटने के बाद उसने खुद के शरीर पर केरोसिन डालकर ख़ुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को जलते देख पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिंन जान नहीं बच पाई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की

जानकारी के अनुसार घटना लोरमी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 के डोंगरीपारा की बताई जा रही है। जहाँ एक महिला ने अपनी बच्ची को पड़ोस में छोड़ दिया। फिर घर लौटने के बाद महिला ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर ख़ुद को आग के हवाले कर दिया। पड़ोस की महिला जब उसके घर में पहुंची तो महिला जल रही थी। महिला ने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सुचना दी, सुचना के बाद वहां पड़ोसी इकठ्ठा हुए और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। महिला की मौत हो चुकी थी।

विवाद के बाद पति नहीं लौटा घर

मृतिका के पति ने बताया की उसकी पत्नी से विवाद के बाद वह 24 जनवरी के बाद घर नहीं लौटा है। पुलिस अधिकारियों के ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जाँच की। लोरमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

इसे भी पढ़ें –

बलरामपुर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुन लिए गए निर्विरोध.. निशा बनी अध्यक्ष तो राधा सिंहदेव बनी उपाध्यक्ष..