Breaking : यहां बड़ा कोरोना विस्फोट… 103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए..

बेंगलूरु। बोम्मनहल्ली स्थित एक अपार्टमेंट पार्टी के बाद कुल 103 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कम्प मच गया है।

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका आयुक्त एन मंजुनाथ प्रसाद ने पुष्टि की कि अपार्टमेंट में 1,052 लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी की जांच की गई है। इनमें से 103 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और अन्य लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीबीएमपी ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं।

प्रसाद ने बताया कि बीबीएमपी ने वायरस के प्रकार का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य व स्नायु विज्ञान संस्थान को नमूने भी भेजे हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक परीक्षण करने वाले 96 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।