Breaking : जिउतिया पर्व के दिन हादसा.. नहाने गए 5 बच्चे नदी में डूबे.. 2 की मौत

झारखण्ड। जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट में पांच स्कूली बच्चे आज नहाने के क्रम मे डूब गए। आसपास के लोगों की मदद से तीन बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन नदी में पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से दो बच्चे डूब गए।

नदी में दो बच्चों के डूबने की खबर से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। जिउतिया पर्व के दिन नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इधर, बच्चों के स्वर्णरेखा नदी में डूबने की सूचना मिलते ही साकची पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोर की टीम को खोजबीन करने को कहा।

बताया जा रहा है कि पांचों सोनारी कागलनगर के रहने वाले हैं। इनमें से 4 बच्चे स्कूली छात्र हैं, जबकि पांचवां बच्चा कहीं काम करता है। बच्चों ने पुलिस को बताया वे दो बाइक से नदी में नहाने निकले थे। पहले सोनारी दोमुहानी नदी में नहाने गए। वहां से फिर मानगो नदी घाट में नहाने पहुंचे थे

दोनों बच्चों के परिवार को जब घटना की सूचना मिली तो परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन के पिता धनबाद में रेलवे के एएसआई हैं। वहीं सुमन के पिता शिक्षक हैं। गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश कर रही है।