सुबह 6.45 से रात 9 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो

जयपुर
 मेट्रो सुबह 6.45 से रात 9 बजे तक चला करेगी। मंगलवार को जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी निहालचंद गोयल ने बताया कि सोमवार से शनिवार और रविवार को मेट्रो संचालन समय अलग-अलग रखा गया है। सुबह और शाम दो-दो घंटे के व्यस्त समय का आकलन कर अपेक्षाकृत कम अंतराल में मेट्रो संचालन किया जाएगा।

मेट्रो को 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति सीमा की अनुमति है। हालांकि, अभी 60 किलोमीटर की गति से ट्रेन चलेगी और औसत गति 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। 22 मिनट में मानसरोवर से चांदपोल तक पहुंचेगी।

सोमवार से शनिवार मानसरोवर से चांदपोल हर रोज 66 और रविवार को 58 मेट्रो, जबकि चांदपोल से मानसरोवर सोमवार
से शनिवार तक 65 और रविवार को 57 मेट्रो संचालित होंगी। व्यस्त समय में प्रति 10 मिनट और अन्य समय में प्रति 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी।

मानसरोवर से…
पहली ट्रेन : सुबह 6.45 बजे, अंतिम रात 9 बजे
व्यस्त घंटे : सुबह 8.30 से 10.30 बजे, शाम 5 से 7 बजे
चांदपोल से…
पहली ट्रेन : सुबह 7 बजे, अंतिम रात 9 बजे
व्यस्त घंटे : सुबह 9 से 11, शाम 5.30 से 7.30 बजे