देश की सिर पर मंडरा रहा था..दुश्मनों का हेलीकॉप्टर.. कर रहे थे रेकी..सुरक्षा बल ने की अंधाधुंध फायरिंग..तो चला गया बैक टू पवेलियन..

श्रीनगर..पाकिस्तान की भारत की घुसपैठ की कवायदें कोई नई घटना नही है..यह घटनाक्रम बरसो से चला रहा आ है..नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान विभिन्न तरीकों से घुसपैठ करने की कोशिशें करता रहा है..भारत की सुरक्षा में लगे जवान इन घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देते रहे है.. वही रविवार को भी पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करने की नाकाम कोशिश को अंजाम दिया है..

दरसल रविवार के दोपहर 12 से 12.30 के बीच नियंत्रण रेखा को लांघने के मंसूबे से एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर आसमान में मंडराते हुए ..भारतीय सेना के जवानों को दिखा था..यह हेलिकॉप्टर लगभग 5 मिनट तक नियंत्रण रेखा के ऊपर हवा में मंडराता रहा..जिसके बाद देश की सीमा पर मुस्तैद जवानों ने हेलीकॉप्टर पर फायरिंग की..और इस घटना का एक वीडियो सामने आया है..जिसमे स्पष्ट तौर पर यह दिखाई दे रहा है ..की वह हेलीकॉप्टर वापस लौट जाता है..जिसके बाद से ही देश के अंतराष्ट्रीय सीमाओं की चौकसी बढ़ा दी गई है..

वही इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच चल रही आपसी खींचतान के गर्माने के आसार है,..बता दे की बीते दिनों में सीमा पर बीएसएफ जवान की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच के रिश्तों में उबाल आया है..
सूत्रों की माने तो गुलपुर सेक्टर से आज दोपहर पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा(नियंत्रण रेखा) पर दाखिल हुआ था..और यह हेलीकॉप्टर ढलन सेक्टर की ओर गया था..जिसके बाद से भारतीय सेना ने सुसान और हाथी पोजिशन लेकर उक्त हेलीकॉप्टर पर गोलियो की बरसात कर दी..रक्षा सूत्रों की माने तो यह हेलीकॉप्टर सीमा पार से देश की रेकी करने आया हुआ था..