उम्मीदों और कयाशो के बाद भी कांग्रेस दफ्तर नही पहुँची प्रियंका.. मौसम बना रोड़ा..

नई दिल्ली.. जिस तरीके लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया था.. उसके बाद से पार्टी के आला नेताओं समेत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई थी..और प्रियंका के राजनीति में आने की औपचारिक ऐलान के बाद 3 फरवरी को उनके पदभार ग्रहण करने की बाते सामने आ रही थी..पर प्रियंका गांधी आज पदभार ग्रहण नही कर पाएंगी..

बता दे की कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था..इसके साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रभारी की जिम्मेवारी सौपी दी..पर जिस दौरान कांग्रेस ने यह ऐलान किया उस दौरान भी प्रियंका विदेश में थी ..और आज भी विदेश में है..जबकि उन्हें आज पदभार ग्रहण करना था.

दरसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका अपनी बेटी का ईलाज करवाने अमेरिका में है..और उन्हें आज स्वदेश लौटना था.पर अब वे खराब मौसम के चलते 5 फरवरी को भारत लौटेंगी..

वही सियासी जानकारों की माने तो प्रियंका की इस राजनैतिक पारी की घोषणा होने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकती है.. पर इस सम्बंध में पार्टी ने अपना पत्ता नही खोला है..