अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप की संकल्प सभा पर प्रतिबंध

 

यूपी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद की 18 अक्टूबर शुक्रवार को होने वाली संकल्प सभा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले पर सख्ती से पालन के लिए राम की नगरी को छावनी में तबदील करने की तैयारी जोरो मे है।

उत्तरप्रदेश के कानून एवं व्यवस्था पुलिस महानिरीक्षक  राजकुमार विश्वकर्मा ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान कहा है कि,,  फैजाबाद जिला प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बिगडने की आशंका में 18 अक्टूबर को प्रस्तावित विश्व हिन्दू परिषद की संकल्प सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर सख्ती से अमल के लिए बडी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।  विश्वकर्मा ने ये भी बताया कि विहिप की संकल्प सभा पर लगे प्रतिबंध पर सख्ती से अमल के लिए अयोध्या-फैजाबाद में पांच अपर पुलिस अधीक्षकों, 10 उपाधीक्षकों, 50 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों, 10 महिला उपनिरीक्षकों और 300 सिपाहियों के साथ ही पीएसी की 5 कंपनियों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है।