नहले पे दहला..! कल टीएस सिंहदेव दिखे थे सड़को पर.. और आज भाजयुमो ने कर दिया चश्मा भेंट!

अम्बिकापुर..सरगुजा मुख्यालय में सड़को को लेकर अब सियासी पारा गर्मा गया है..नहले पे दहला की तर्ज पर कांग्रेस और भाजपा के नेता भी आमने -सामने आ गये है..कल पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस.सिंहदेव ने सरगुजा से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्गो के गड्ढों को जनसहयोग से भरने की बात कही थी..और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43  अंबिकापुर -मनेद्रगढ़ मार्ग पर गड्ढे भरे भी गये थे..लेकिन अब भाजयुमो ने भी शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर मोर्चा खोल दिया है..भाजयुमो ने तो कांग्रेस नेताओं को चश्मा तक भेंट किया है..और आग्रह किया है..की आप देखिए निगम की सड़को का हाल!..

Random Image

दरअसल संभाग मुख्यालय की सड़के और संभाग मुख्यालय यानी अंबिकापुर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों का बुरा हाल है..धरातल पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते है..जिसके चलते आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है..निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों से गुजरने वाले या तो अपने आप को कोसते है..या फिर सरकार को कोसते है..बावजूद इसके इन सड़को की हालत तो सुधर नही बल्कि जनप्रतिनिधि सड़क पर ही अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे है..

कल डिप्टी सीएम सिंहदेव ने खराब राष्ट्रीय राजमार्गो को लेकर प्रदर्शन किया ..और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से बात भी की..सिंहदेव ने अधिकारियों से पूछा की एक साल पहले ..रखरखाव के लिए भेजे गए प्रपोजल का क्या हुआ?..उन्होंने तो यह भी कहा की आप से नही हो पा रहा तो निगम को हैंड ओवर कर दीजिए..बस फिर क्या था..भाजयुमो को पूर्व डिप्टी सीएम की नसीहत नागवार गुजरी..और आज भाजयुमो  ने नगर निगम की सड़को को लेकर किले बंदी कर दी..

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा की नगर निगम अंबिकापुर में पिछले 10 वर्षो से कांग्रेस के महापौर है..निगम की सड़के खस्ताहाल है..सड़को पर मवेशियों का डेरा है..फिर भी महापौर कुछ नही कर पा रहे है..भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा की निगम की सड़को की मरम्मत निगम करवा सकती है..लेकिन नही करा रही है..और पूर्व डिप्टी सीएम को निगम की निष्क्रियता को छिपाने  नई -नई योजना रचनी पड़ रही है..