महिला ने शिक्षक, पुलिस आरक्षक समेत 04 लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप.. जाँच में जुटी पुलिस

महासमुंद। जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 04 आरोपियों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वीडियो बनाकर महिला को डरा धमकाकर 04 महीने तक जबरजस्ती उसके साथ अनाचार करते रहे। महिला ने आरोप लगाया है कि चारों आरोपी मामले का उजागर करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मामला अक्टूबर 2019 का है। महिला, आरोपियों की धमकी से परेशान होकर कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत की है। महिला ने एक शिक्षक, एक सरकारी कर्मचारी और एक पुलिस आरक्षक के साथ एक और अन्य पर रेप का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस शिकायत के बाद मामला दर्ज कर बंद कमरे में महिला का बयान ले रही है।