Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा सुहाना… तापमान में गिरावट

छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि पिछले हफ्ते प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन बाद में मानसून की बारिश होने से पारा गिरता चला गया। जिससे इन दिनों तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।

आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बात करें बिलासपुर की, तो यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार का भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बलौदाबाजार का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बस्तर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

screenshot 2021 06 23 09 48 34 931993975224327008649