रात भर फोन पर बात करता रहा जवान.. सुबह होते ही खुद को मार ली गोली!

दंतेवाड़ा। जिले से एक बड़ी खबर है। नक्सल मोर्चे पर तैनात स्पेशल टास्क फोर्स के जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। जवान का नाम रामाराम स्वामी बताया जा रहा है. जवान पोटाली कैंप में पदस्थ था। गुरुवार सुबह जवान ने कैंप में ही अपने सर्विस रायइल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद बाकी के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

एसपी अभिषेक पल्लव ने की जवान के खुदखुशी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जवान रामाराम स्वामी ग्राम चला जिला सिककर राजस्थान का निवासी था। गुरुवार सुबह जवान ने पोटाली कैंप में अपने सर्विस रायइल से अपने गर्दन में गोली मार ली। फिलहालस आत्महत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ जवान मृतक रामाराम स्वामी सारी रात फोन में किसी से बात करता रहा। लेकिन सुबह सुबह खुद को गोली मार ली। माना यह भी जा रहा है कि पारिवारिक तनाव में आत्महत्या की है। फ़िलहाल पुलिस फोन डिटेल्स खंगाल रही है।