कलयुगी पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या..

जशपुर (नवीन शर्मा) जिले के कुनकुरी थाना में प्रार्थिया सीतामनी बाई निवासी केरसई घासीमुंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 07 जुलाई 17 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति कृष्णा राम को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया गया है, जिसे उपचार के लिए होलीक्राॅस अस्पताल कुनकुरी में भर्ती कराया गया। आहत् को बेहतर ईलाज हेतु अम्बिकापुर रिफर किया गया था, जहाॅं दिनांक 11 जुलाई की  रात में कृष्णा राम की मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा मामले की जाॅंच में प्रार्थिया ने पुलिस को गुमराह करने का हरसंभव प्रयास किया।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जशपुर प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रार्थिया एवं गवाहों से सघन पूछताछ करने पर प्रार्थिया के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। प्रार्थिया ने पूछताछ में बताया कि उसके पति कृष्णा राम उसके चरित्र पर शंका करता था, और शराब पीकर हमेशा मारपीट करता था। घटना दिनांक  को आरोपिया सीतामनी बाई के देवर के यहां मेहमान आये थे, जिसमें कृष्णा राम खूब शराब पीया और अपनी पत्नी से मारपीट भी किया, उसी रात करीब 11-12 बजे आरोपिया ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर अपने पति को लकड़ी के डंडे एवं चाकू से मारा एवं मृत समझकर दोनों माॅं-बेटी खून लगे कपड़ों को धोकर चाकू को छुपा दिये, और अपने चाचा ससूर के यहां इमलीडीपा गांव चले गये।
दूसरे दिन सुबह आरोपिया के देवर द्वारा घटना के बारे में जाकर उनको बताने पर वापस घर आये और घायल कृष्णा राम को ईलाज हेतु होलीक्रास अस्पताल कुनकुरी ले गये थे। आरोपिया व उसकी नाबालिग लड़की के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपिया सीतामनी बाई को गिरफ्तार कर एवं उसकी नाबालिग लड़की को अभिरक्षा में लेकर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।