अधिकारी रहते है नदारद.. अध्यक्ष ने खुद नगर पंचायत में जड़ दिया ताला..

 

बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत में बीते डेढ़ माह से जिम्मेदार अधिकारियों के नदारद रहने के चलते आज नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय सिंह और उपाध्यक्ष रोहताश अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। गौरतलब है कि राजपुर नगरपंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के यादव छुट्टी पर है,और उन्हें 15 जून तक ज्वाइन करना था, लेकिन वे अब तक नही लौटे है, और कुसमी नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के दुबे को राजपुर का प्रभार सौंपा गया था, तथा उप अभियंता महेंद्र पैकरा भी लम्बे समय से नदारद है, जिसके चलते आज नगर पंचायत अध्य्क्ष की अगुवाई में नगर पंचायत में ताला जड़ दिया गया है, और ये जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों के आस्वासन के बाद ताला खोंलने की जिद पर अड़े हुए। वही नगरवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय में नही रहने से नगर का विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है, और नगर वासियो को अपने निजी कार्य कराने पंचायत दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे है।