बाइक की जिद में हाईटेंशन खम्बे में चढ़कर नीचे कूदा किशोर… तरंगित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा.. हालत नाज़ुक

रायपुर। राजधानी के कोटा इलाक़े से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक 16 वर्षीय किशोर हाईटेंशन खम्बे पर चढ़ गया और वहां से कूद गया। इस दौरान तरंगित तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे पुलिस ने अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के समीप का है। जहाँ रवि नाम का 16 वर्षीय किशोर हाईटेंशन खम्बे में चढ़ गया। कहा जा रहा है घर में मोटरसाईकल दिलवाने की जिद के चलते वह खम्बे में चढ़ा।

इसे देखकर मौके पर परिजन और पुलिस भी पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और खम्बे से नीचे कूद गया। नीचे गिरते समय हाईटेंशन तरंगित तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ है।