छत्तीसगढ़ : जिस चूल्हे में मुर्गा बनाकर पार्टी की.. उसी चूल्हें में दोस्त को भून डाला…

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई। चार दोस्तों ने एक साथ मुर्गा पार्टी की और पार्टी मनाने के बाद एक दोस्त को उसी चूल्हे में बेरहमी से जलाकर भाग निकले। इतना ही नहीं पहले उसकी पहले जमकर पिटाई भी की गई है। युवक की जलने से मौत हो गई। घटना बम्हनीडीह की शाम 7 बजे की है।

बम्हनीडीह पुलिस के अनुसार बम्हनीडीह के सतबहनिया मंदिर के पास चार दोस्त शनिवार की शाम को मुर्गा पार्टी मनाने गए थे। चारों ने शाम को मुर्गा पार्टी की और छककर शराब पिए। तीन दोस्तों का शिवकुमार पटेल पिता टीकाराम (45) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद बढऩे के बाद उसे जलते चूल्हे में उसके सिर को डालकर भूंज डाला। उसकी मौके पर ही मौत होने के बाद तीनों दोस्त भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मामले की जांच के लिए जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार तीनों दोस्त कौन-कौन है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।