नम आँखों से दी गई आलेख के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई….

अम्बिकापुर  नेशनल डिफेन्स एकेडमी के छात्र आलेख जायसवाल का पार्थिव शरीर दो दिन बाद उनके गृह ग्राम अंबिकापुर लाया गया.. और विधिविधान से आलेख का अंतिम संस्कार किया गया.. आलेख के अंतिम संस्कार में शामिल होने शहर के सैकड़ो सभ्रांत लोग उनके घर के सामने एकत्र हो गए थे और शंकर घाट स्थित मुक्तिधाम में आलेख को अंतिम विदाई दी गई.. इस दौरान आलेख के शव के साथ सेना के जवान भी अंबिकापुर पहुचे हुए थे और परिजनों के साथ उन्होंने ने भी आलेख के शव को कंधा दिया और अपने अंदाज में आलेख के पार्थिव शरीर को श्रधान्जली दी..

दरअसल नेशनल डिफेन्स एकेडमी के छात्र आलेख जायसवाल ने फांसी लगा कर आत्म ह्त्या कर ली थी.. शहर के होटल व्यवसायी शिवलाल जायसवाल आलेख के पिता है और बेटे को अंबिकापुर की सैनिक स्कूल में पढ़ाने के बाद उसे नेशनल डिफेन्स एकेडमी पुणे भेजा था लेकिन ना जाने ऐसी कौन सी मजबूरी थी की आलेख ने फांसी लगा ली.. घटना की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार पुणे के लिए रवाना हो गया रहा और आज पुणे से बेटे के पार्थिव शरीर को लेकर अंबिकापुर पहुचे..

VIS 02 007 0003

 

 

 

शिवलाल जायसवाल.. होटल संचालक श्याम लाल जायसवाल के छोटे भाई है.. और बेटे की मौत की खबर सुनते ही श्याम लाल जायस्वाल जो की उस वक्त दिल्ली में थे वो दिल्ली से ही सीधे पुणे पहुच गए थे.. आलेख नेशनल डिफेन्स एकेडमी का टापर स्टूडेंट था.. और अब आलेख इस दुनिया में नहीं है जिससे पूरे परिवार ही नहीं बल्की पूरे शहर में शोक की लहर है.. और शहर के लोग इस ह्रदय विदारक घटना के बाद आलेख की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुचे..