निगम सफाई कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, सौंपा ज्ञापन…

[highlight color=”red”]अम्बिकापुर[/highlight]

नगर पालिक निगम के सफाई कर्मचारियों का 9 माह का ई.पी. एफ. जी.पी. एफ. काटे गये पैसा के संबंध में एवं डेली वेसेज एवं प्लेसमेंट के कर्मचारियों का 2 माह से पेमेन्ट नहीं दिये जाने को लेकर सफाई कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष बिहारी राम एवं जिलाध्यक्ष संतोष रावत ने  नगर पालिक निगम आयुक्त से मिलकर चर्चा की, जिसमें निगम आयुक्त ने 15 दिवस के अंदर वेतन देने का आश्वासन दिया है। आयुक्त ने कहा है कि आगामी 15 अगस्त तक निगम कर्मचारियों के खाते में पूरे 9 माह का बकाया ई.पी.एफ. जी.पी. एफ. का धन राशि ब्याज के साथ जमा कर, दिया जावेगा और डेली वेसेज एवं प्लेसमेंट के कर्मचारीयों का 2 माह का पेमेंट भी रक्षाबंधन त्यौहार के पहले दे दिया जावेगा।

जिससे सफाई कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष बिहारी राम एवं जिलाध्यक्ष संतोष रावत ने निगम आयुक्त को कहा है कि यदि 15 दिवस के अन्दर हम समस्त सफाई कर्मचारियों के खाते में पैसा जमा नहीं किया गया तो हम धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।