दिल्ली से अम्बिकापुर लाया गया..सरगुजा रियासत की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का पार्थिव शरीर..

अम्बिकापुर। सरगुजा (Surguja) रियासत की राजमाता (Queen Mother) देवेंद्र कुमारी सिंहदेव (Devendra Kumari Singhdeo) का पार्थिव शरीर बुधवार (Wednesday) दोपहर दिल्ली (Delhi) से विशेष विमान द्वारा अम्बिकापुर (Ambikapur) लाया गया। पार्थिव शरीर को जिला कांग्रेस (Congress) कार्यालय कोठीघर में रखा गया है। कुछ रस्म अदा करने के बाद शव को रघुनाथ पैलेश ले जाया जाएगा। जहाँ 03 बजे तक पार्थिव शरीर (Dead Body) को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

अंतिम दर्शन के बाद दोपहर 03 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। जो रानी तालाब पहुँचेगी। जहाँ राजमाता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार (Funeral) किया जाएगा।

अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu), जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे (Ravindra Choubey), वनमंत्री मो. अकबर (Md. Akbar), आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma), उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल (Umesh Patel) समेत अन्य मंत्री (Minister) और दिग्गज नेता पहुँचे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें –

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन.. दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस..