बहती नहर में मिली युवक की लाश… शराब दुकान का बताया जा रहा कर्मचारी.. पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार। नहर नाला में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक शराब भट्टी का कर्मचारी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना सिमगा कामता की है। जहां नाला में एक युवक की लाश लोगों ने देखी। घटना की खबर लगते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मृत युवक का नाम नवीन टंडन बताया जा रहा है।

जो अकलतरा तिल्दा शराब भट्टी का कर्मचारी है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।