Big Breaking : एक्सीडेंट में घायल मरीज़ को रायपुर लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी.. घायल मरीज़ और बिगड़ी तबियत

क्रांति रावत, उदयपुर। ग्राम जजगा मोड़ के समीप बुधवार को शाम 7:15 बजे करीब अंबिकापुर से रायपुर जा रही एंबुलेंस पलट गई। एंबुलेंस में कुल 5 लोग सवार थे। एंबुलेंस में एक्सीडेंट से घायल पेशेंट शीतल सिंह को लेकर उनके परिजन अम्बिकापुर से रायपुर जा रहे थे।

गाड़ी नवापारा ढलान जजगा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई है। पूर्व से घायल शीतल सिंह की तबीयत और खराब हुई है। घटना की सूचना पर 108 पहुंच चुकी है। जिसके माध्यम से पेशेंट को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें-

Breaking : बेटा के बाद बुजुर्ग पिता की कोरोना से मौत… अस्पताल से आज होनी थी छुट्टी….सरगुजा में पांचवीं मौत.. CMO ऑफिस में लिपिक था बेटा.