खेल के क्षेत्र में ख़ूब चमक रहा सरगुजा.. दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 3 बालिका समेत 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन!

अम्बिकापुर. सरगुजा जिला इन दिनों खेल के क्षेत्र में ख़ूब चमक रहा है..जिले से हर दिन राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन हो रहा है..जिससे पूरे जिले के साथ प्रदेश में हर्ष का माहौल है.. जिले में उभरता हुआ खेल कुश्ती के लिए सरगुजा के बालक-बालिकाओं का चयन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है..

प्रतियोगिता में सरगुजा से बालक उज्जवल सिंह और बालिका आरती पंडो, नेहा कुजूर, सियासिल्वी का चयन हुआ है.. इस खेल के स्थानीय कोच व व्यायाम शिक्षक विवेक पाण्डेय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली सहायक दल प्रबंधक के रुप में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश के कुश्ती बालक-बालिका, जुडो बालक-बालिका एवं बाक्सिंग बालक की टीम को लेकर दिल्ली जाएंगे..

सरगुजा जिले में कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी व व्यायाम शिक्षक विवेक पाण्डेय स्थानीय स्तर पर कुश्ती व जुडो खेल का प्रशिक्षण दे रहे हैं. जहाँ सरगुजा में कुश्ती खेल में संसाधनों का अभाव होने के बावजुद भी दांव-पेंच में महारत हासिल है. यहाँ के स्थानीय रुप में भी कुश्ती खेल सरगुजा जिला में काफी लोकप्रिय है, स्थानीय स्तर पर संसाधनों के अभाव में इस खेल का सही आयोजन व प्रशिक्षण नहीं हो पा रहा है. कुश्ती में बालक-बालिकाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर सरगुजा कुश्ती संघ ने खिलाड़ियों को बधाई दी है..