Chhattisgarh Politics: कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा महज चुनावी ढकोसला- जयनाथ केराम

Surguja Politics: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर वादा खिलाफी का बड़ा आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि, राहूल गांधी आखिर किस मुंह से छत्तीसगढ़ में यात्रा कर रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे में आकर विभिन्न सभा सम्मेलनों में आदिवासियों के जल जंगल जमीन की सुरक्षा का वादे किए थे और 2018 में जब बस्तर और सरगुजा के आदिवासियों के बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता पर बैठा तो प्रदेश सरकार ने सबसे पहले हसदेव जंगल को उजाड़ने का काम शुरू किया और बस्तर में नक्सल उन्मूलन के नाम पर आदिवासियों को जड़ से खत्म करने साजिशें भी चलता रहा हैं।

मार्केट में आ गया 6000mAhकी दमदार बैटरी और 50MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानिए क्या हैं Moto G24 Power की प्राइज़ और फीचर्स.!

गोंवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केराम ने यह भी कहा कि, कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान झिरम कांड में शहीद हुए कांग्रेसी नेताओं के साथ न्याय नही कर सका। बल्कि, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, भू माफियाओं, तस्करों और सट्टा पिट्टी वालों के साथ खड़ा होकर संरक्षण देने का काम किया हैं। कांग्रेस सरकार के कमीशन-खोरी के तांडव से परेशान आम जनता कांग्रेस के विरोध में भाजपा के पक्ष में मतदान किया हैं।

Check Ration Card Renewal Status: आपका राशन कार्ड का नवीनीकरण हुआ? ऐसे करें चेक.!

जयनाथ सिंह केराम ने यह भी कहा कि, तमाम मुद्दों और भ्रष्टाचार का आंकलन करने पर भाजपा कांग्रेस दोनों ही भाई भाई लगते हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इस बात का जबाब भी छत्तीसगढ़ में यात्रा के दौरान देना चाहिए कि, कांग्रेस के विगत पांच साल के काल में हुए कोयला घोटाला, शराब घोटाला, महादेव सट्टा, रेत तस्करी, धान घोटाले से कांग्रेस को कितना चंदा मिलता रहा हैं।

स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है तो तगड़ा ऑफर, Samsung Galaxy S23 5G में 5 हजार रुपए डिस्काउंट, जानिए कहां मिल रहा ये ऑफर और मोबाईल के फीचर

Valentine Day 2024: यहां Valentine’s Day मनाने पर पाबंदी, जानिए क्यों?

PM Kisan Samman Nidhi 16th installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त लेना है तो फटाफट करवा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है पैसा!