Big Breaking : बस और ट्रक में ज़ोरदार भिड़ंत… 7 मजदूरों की मौके पर मौत.. कई मजदूर गंभीर….छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

रायपुर। राजधानी में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मजदूर थे, जो ओडिशा से गुजरात काम करने के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक़ घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जहां तड़के की सुबह क़रीब 5 बजे छेरी खेड़ी के पास बस और ट्रक में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में 7 मजदूरों की ऑनस्पॉट मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ बस में सवार मजदूर ओडिशा से गुजरात काम करने जा रहे थे। बस 50 से ज्यादा मजदूर थे। इनमें से कई मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।