सडक चौडीकरण को लेकर बवाल : लाठी पत्थर की हुई बौछार

  • चौड़ीकरण पर आक्रोश, पुलिस बल पर पथराव
  • पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ लोगों पर की पानी की बौछार

बलरामपुर/रामानुजगंज

बलरामपुर में एनएच चौड़ीकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज चौड़ीकरण की कार्यवाही के दूसरे दिन भी प्रशासनिक अमले व पुलिस बल को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह ही राजस्व अमले व पुलिस बल के साथ एसडीएम अतिक्रमण हटाने मौके पर पंहुच गये थे। अधिकारियों देख लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि लोगो के आक्रोश को देखकर एसडीएम के निर्देश पर आक्रोशित लोगों पर पानी की बौछार कर दी गई। इसके कुछ ही देर एसडीएम ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। पुलिस के लाठी भांजने से भड़के लोग यह देखकर पुलिस बल पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। दूसरी ओर पुलिस ने भी लोगों पर जमकर लाठियां भाजना शुरू कर दिया।

बलरामपुर में आज हुई इस घटना के बाद से नगर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गौरतलब है कि एनएच चौडी़करण के लिये रविवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पंहुचे प्रशासनिक अमले द्वारा वर्षों पुराने दुर्गा मण्डप को जेसीबी से ढ़हाने के बाद लोगों का आक्रोश फूटपड़ा था। आक्रोशित भीड़ ने प्रशासनिक अमले व जेसीबी पर पथराव शुरू कर दिया था। इससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसके बाद विधायक व जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पंहुच कर घेराव कर दिया था। विधायक ने एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने लिखित शिकायत दी थी।

गौरतलब है कि प्रशासन के 100 फीट गौरवपथ के निर्णय के बाद सीएम ने तातापानी महोत्सव में शहर के लोगों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने की घोषणा भी की थी और इसके पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, सांसद व विधायक से चर्चा कर गौरवपथ की निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद भी 50-50 फीट चौड़ी करण के लिये प्रशासनिक कार्यवाही जारी की गई। रविवार को रामानुजगंज एसडीएम जगदीश सोनकर राजस्व अमले के साथ पुलिस बल लेकर कलेक्टोरेट चौक पर अतिक्रमण हटाने पंहुच गए। जेसीबी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को देख लोग दहसत में आ गये। एसडीएम द्वारा शासकीय तथा नीजि भूमियों पर बने मकानों व दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। एसडीएम द्वारा मुख्य मार्ग से 120 फीट की दूरी पर स्थित दुर्गा मण्डफ को ढ़हा देने के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा था। आज उसके दूसरे दिन प्रशासन पूरी तैयारी के साथ पंहुचा था, परंतु आक्रोशित लोगों को देखते हुये उनको हटाने पानी की तेज बौछारें प्रशासन की निर्देश पर शुरू कर दी गई। इसके बाद भी लोगों के नहीं हटने पर लाठी चार्ज लगा दिया गया। गुस्साये लोगों ने प्रशासनिक अमले व पुलिस पत्थर-बाजी शुरू कर दी। मौके पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विडियो में देखिए कैसे हुआ पथराव

https://youtu.be/m3d0qheW7A0