कौषल उत्सव का आयोजन 10 फरवरी को

कलेक्टर ने ली आयोजन की तैयारियों का जायजा
कौषल उत्सव का आयोजन 10 फरवरी को 
अम्बिकापुर 
शाला त्यागी एवं बेरोजगार युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार कौषल उन्नयन कराते हुए रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देष्य से जिले के लगभग 6 हजार युवाओं का काउन्सलिंग किया गया है। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के मैदान में कौषल उत्सव का आयोजन 10 फरवरी 2016 को किया जाना है। कलेक्टर  ऋतु सैन ने आज आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एक्का, सी.एस.पी.  जितेन्द्र शुक्ला एवं कार्यकर्ताओं को आवष्यक निर्देष दिये।
कलेक्टर ने मंच की बैठक व्यवस्था, मंच के बायीं ओर जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों की बैठक व्यवस्था, दायीं ओर जिला अधिकारियों की बैठक व्यवस्था, मंच के सामने स्थित स्टाॅलों में काउन्सलिंग किये गये युवाओं की बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का स्थान, मुख्यमंत्री द्वारा वाहन से स्टाॅलों का अवलोकन आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देषित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम का रिहर्सल कर तदनुसार समय निर्धारित करने के निर्देष दिये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के लगभग 100 करोड़ की लागत से होने वाले लोकार्पण एवं षिलान्यास के लिए कार्यक्रम स्थल पर स्थान निर्धारित करने कहा है।
कौषल उत्सव के दौरान विभिन्न कौषलों के लिए काउन्सलिंग किये गये 6 हजार युवाओं को सेक्योरिटी गाॅर्ड, कन्सट्रक्षन, कम्प्यूटर एवं हार्डवेयर का प्रषिक्षण, टेली एकाउन्ट, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिक्स, मास कम्युनिकेषन, वीडियो ग्राफी, फोटो ग्राफी, मषीन एवं सेना भर्ती के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी जायेंगी। इन युवाओं का कौषल उन्नयन छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदषों में भी किया जायेगा। कौषल उन्नयन के पष्चात् युवाओं के शत-प्रतिषत रोजगार उपलब्धता का भी प्रयास किया जायेगा। कौषल उत्सव के दौरान डिजिटल सरगुजा, मेक इन सरगुजा, स्किल्ड सरगुजा एवं स्मार्ट सरगुजा की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला, नीरज नामदेव, माधुरी पाठक, उप अभियंता एस.बी. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।