सरगुजा को मिला साक्षरता का ‘‘राष्ट्रीय सम्मान’’..सरगुजा कलेक्टर व डीपीओ सम्मानित..!

अम्बिकापुर

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आज 8 सितम्बर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाष जावडे़कर द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सरगुजा कलेक्टर भीम सिंह एवं लोक षिक्षा समिति के जिला परियोजना अधिकारी गिरीष गुप्ता को सम्मानित किया गया। समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव डॉ. सुभाष चंद्र कुन्तिया, राष्ट्रीय साक्षरता मिषन प्राधिकरण के महानिदेषक वाई.एस.के. शिषु कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के सहायक संचालक प्रषांत पाण्डेय एवं जन षिक्षण संस्थान के निदेषक एम. सिद्दिकी सहित साक्षरता अमला के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि साक्षरता के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ठ कार्यो को दृष्टिगत रखकर सरगुजा जिले को राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्रदान किया गया।  

सरगुजा जिले को यह सम्मान ग्रामीण महिलाओं को षिक्षित करते हुए उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए चलाये गये ‘‘सुपोषित, षिक्षित एवं समृद्ध सरगुजा अभियान’’ में किये गये उत्कृष्ठ कार्यो के लिए दिया गया है। इस अभियान के तहत विधवा, परित्यकता एवं एकाकी महिलाओं को भी कार्यात्मक षिक्षा उपलब्ध कराते हुए स्व सहायता समूहों से जोड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सषक्त किया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन के मार्गदर्षन में महिला सषक्तिकरण हेतु विषेष अभियान प्रारंभ किया गया था, जो कलेक्टर भीम सिंह द्वारा उद्देष्यों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। 

सम्मान प्राप्ति पर बधाई

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय विधायक टी.एस. सिंहदेव ने सरगुजा को साक्षरता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर कलेक्टर एवं साक्षरता के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रषासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए जिले को शत्-प्रतिषत साक्षर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान सुनिष्चित करने कहा है।

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रशासनिक पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘‘साक्षर सरगुजा, सुन्दर सरगुजा और स्वच्छ सरगुजा’’ को साकार करने कहा है। उन्होंने कहा कि सरगुजा विकास की नित-नई ऊचाईयों को प्राप्त करे- यही मेरी कामना भी है और प्रयास भी। 

लोकसभा सांसद कमलभान सिंह ने जिले में साक्षरता के क्षेत्र में किये गये नवाचार एवं महिला सषक्तिकरण की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर के साक्षरता सम्मान प्राप्ति पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों को बधाई दी है। उन्होंने लोगों से षिक्षा प्राप्त कर जिले का सर्वांगीण विकास सुनिष्चित करने का आग्रह किया है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेष्वरी सिंह ने कहा कि जिले में जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्षन और अधिकारियों के अच्छे प्रषासनिक पहल से महिलाओं में जागरूकता आई है। महिलाएं स्व सहायता समूह बनाकर सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ हो रही है। महिलाएं षिक्षित होकर नषामुक्ति और स्वच्छता पर विषेष ध्यान दे रही हैं। उन्होंने जिलो को साक्षरता सम्मान प्राप्त होने पर अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है।