देखिए VIDEO: रायपुर में ST-SC युवाओं ने नग्न होकर किया प्रदर्शन, जानिए किन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन…

Raipur nude show: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पूरे प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया हैं। विधानसभा मानसून सत्र शुरू होने से पहले राजधानी की सड़कों पर करीब 1 दर्जन से अधिक युवकों ने नग्न प्रदर्शन किया हैं।सभी प्रदर्शनकारी ST-SC वर्ग के हैं। ये प्रदर्शन तब किया गया हैं। जब मंत्रियों का काफिला विधानसभा के लिए इसी सड़कों से गुजर रहा था। बताया जा रहा हैं कि, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ST-SC वर्ग के युवाओं ने ये प्रदर्शन किया हैं। सभी नग्न प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मंदिर हसौद थाना ले गया हैं।

नग्न प्रदर्शनकारियों का कहना हैं कि, प्रदेश के विभिन्न विभागों को शिकायते मिली थी कि, गैर आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षित वर्ग के कोटे का शासकिय नौकरियों और राजनैतिक क्षेत्रों में लाभ उठा रहे हैं। इस मामले की गम्भीरता देखते हुए सरकार नें उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति गठित की थी। जिसके रिर्पोट के आधार पर समान्य प्रशासन विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पदों से तत्काल हटाकर उन्हे बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए।

जीएडी के आदेश का केवल खानापूर्ति ही हो रहा हैं। सरकारी आदेश कों पालन में नहीं लाया गया और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले कुछ सेवानिवृत हो गए तो कुछ ने जांच समिति के रिर्पोट कों कोर्ट में चुनौती दी गई थी। लेकिन, जीएडी की ओर से जारी फर्जी प्रमाण पत्र धारकों की लिस्ट में ऐसे अधिकांश लोग हैं। जो सरकारी फरमान के पालन नहीं होने का मौज काट रहे और प्रमोशन लेकर मलाईदार पदों में सेवाए दे रहे हैं। इसे लेकर आज अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया और निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया हैं।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज तो सारी सीमाएं तोड़ दी। सरकार के प्रति नाराजगी को इज़हार करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में एसटी- एससी वर्ग के नवयुवक कपड़े उतार कर (नग्न अवस्था में) ST-SC आरक्षण का लाभ लेने वाले फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने के खिलाफ सड़क में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, लगातार सरकार को बताने के बाद भी सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही हैं। और ST-SC के युवाओं ने सरकार को इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए ये तरीका अपनाया हैं।

देखिए VIDEO –