लोकसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर BJP के नाम फाइनल! ये होंगे कैंडिडेट

नई दिल्ली. BJP Candidate in Chhattisgarh: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस चुनावी रणनीति बनाकर, उसपर काम करना शुरू कर चुके है। वहीं भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन कर रही है। पीएम मोदी ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी है। इसी बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर लिए गए है। खबर है कि कोरबा से सरोज पांडे और दुर्ग से विजय बघेल बीजेपी बीजेपी उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार शाम तक या जल्द ही इनका ऐलान भी हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में BJP नेता ने की खुदकुशी, धर्मांतरण के लिए दबाव और ब्लैकमेलिंग; 7 महीने बाद राज से उठा पर्दा

दिल्ली में हुई भाजपा की बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए थे। दिल्ली से लौटने के बाद अरुण साव ने कहा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई है। जल्द सूची आ सकती है। अरुण साव ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति के सामने विस्तार से संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हुई है और बहुत जल्द प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति के विचार करने के बाद घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी योग्य और जीतने वाले चेहरे को चुनाव मैदान में उतरेगी।

तंबाकू कंपनी में आईटी का छापा: 60 करोड़ से अधिक की कारें, चारों तरफ नोटों की गड्डियां, 15 घंटे से जारी है रेड

अरुण साव ने कहा जिस तरह से आज छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश का वातावरण मोदीमय है। छत्तीसगढ़ की जनता जिस तरह से नरेंद्र मोदी की योजनाओं और कामों से प्रभावित है, ऐसे में यहां कि जनता 11 की 11 सीट मोदी जी की झोली में डालेगी। उप मुख्यमंत्री अरुण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी से हार मान चुकी है। उनके बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जिन नामों की चर्चा हुई उनमें सरगुजा सीट के लिए कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह की दावेदारी पर विचार हुआ है। रायगढ़ सीट के लिए आरपी साय, गोमती साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर, सत्यानंद राठिया, शांता साय, गणेशराम भगत, रजनी राठिया के नाम पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़: हायर सेकेण्डरी स्कूल के दो व्याख्याता नौकरी से हटाए गए, जानिए- वजह!

जांजगीर लोकसभा सीट के लिए गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, राजेश्वर पाटले, वेदराम मनहरे, नवीन मार्कंडेय, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, कमला पाटले, गुहाराम अजगले, संतोष लहरे, अंबेश जांगड़े का नाम चल रहा है। कोरबा सीट से सरोज पाांडेय प्रबल दाबेवार हैं, वहीं इस सीट के लिए विकास महतो, डॉ शर्मा, देवेंद्र पांडेय, हितानंद अग्रवाल, नवीन पटेल, जगत बहादुर के नाम पर भी विचार किया गया है। बिलासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से रजनीश सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, लखनलाल साहू, तोखन साहू, बृजेंद्र शुक्ला, ललित माखीजा, डॉ विनोद तिवारी, अमर अग्रवाल प्रबल दावेदार हैं। दुर्ग सीट के लिए मौजूदा सांसद विजय बघेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि दीपक ताराचंद साहू, सरोज पांडे और घनश्याम बारले का नाम भी चल रहा है।

PM Kisan Yojna: किसानों के खाते में 16वीं किश्त की राशि, 18.55 करोड़ रुपए ट्रांसफर!

राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, फुलबासन बाई, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय प्रबल दावेदार हैं। रायपुर सीट की बात करें तो यहां से मौजूदा सांसद सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, अंबिका यदु, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल का नाम चल रहा है। वहीं, महासमुंद सीट के लिए चंदूलाल साहू और चुन्नीलाल साहू के नाम पर चर्चा हुई है। कांकेर सीट पर भोजराज नाग, विकास मरकाम और मौजूदा सांसद मोहन मंडावी के नाम पर विचार किया जा रहा है। बस्तर सीट के लिए रूप सिंह मंडावी, दिनेश कश्यप, सुभाऊराम कश्यप, महेश गागड़ा और ओजस्वी मंडावी के नाम की चर्चा है।

Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना हितग्राहियों की अंतिम सूची, इस लिस्ट में जिसका नाम उसे मिलेंगे 1 हजार रुपए!