Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में बारिश के आसार… जानें मौसम विभाग का अनुमान!

रायपुर। प्रदेश में एक सप्ताह से मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहले भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। दो दिन पहले हल्की बारिश हुई। लेकिन इससे उमस से राहत नहीं मिली। अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग ने बुधवार से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है। रायपुर का अधिकतम तापमान बुधवार को 44 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं बस्तर के इलाकों में मंगलवार को अंधड़ के अलावा हल्की वर्षा के आसार भी है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार से शुक्रवार तक अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक द्रोणिका सक्रिय है। मंगलवार को इसके चलते बस्तर क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ भी चल सकती है। दो दिन पहले रायपुर में हुई हल्की बारिश के बाद सोमवार को उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में दर्ज हुआ और सबसे अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस रायगढ़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लू से बचने के लिए लोग अधिक से अधिक पानी पीएं। बाहर निकलने है तो अपना चेहरा ढंक ले।

आज भी बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तरी हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। इसके चलते मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में हल्की वर्षा होने के आसार है।

ऐसा रहा तापमान

रायपुर 42.6 25.8

बिलासपुर 42.6 24.8

जगदलपुर 38.8 23.0

अंबिकापुर 40.6 23.0

दुर्ग 42.6 24.6

राजनांदगांव 42.7 26.6

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)