CG News: भाजपाइयों ने शासकीय संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, झड़प से कई पुलिसकर्मी हुए घायल

रायपुर. विधानसभा घेराव करने निकले भाजपाइयों के ऊपर आंसू गैस, मिर्ची गैस, वॉटर कैनल के इस्तेमाल की तस्वीर लगातार सामने आ रही थी और इसी बीच ये भी तस्वीर सामने आई है कि इस झड़प में भाजपाई भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ पुलिस पर जमकर लाठी बरसाया हैं। भाजपाइयों की कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं जिसमें भाजपाई पुलिस पर सीधे वार करते नजर आ रहे हैं।

IMG 20230315 WA0024

आज के प्रदर्शन में विधानसभा घेराव में जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने बल का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपाइयों ने भी आक्रोश में आकर पुलिस से झड़प की। भाजपा कार्यकर्ता लाठी लेक पहुँचे हुए थे। कई तस्वीरों में शहीद उद्यान की फेंसिंग तोड़ते हुए दिखाई पड़े।

शासकीय संपत्ति को भाजपाइयों ने नुक़सान पहुंचाया है। पुलिस कर्मचारियों से हुज्जत करते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी को घेर कर धक्का देते हुए भी वीडियो आया है।