Breaking News : छत्तीसगढ़ में इतने रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, कैबिनेट में हुआ फैसला

केंद्र की मोदी सरकार के बाद छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर प्रदेशवासियों को राहत दी है। आज कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की गई है। डीजल में VAT पर 2% कमी और पेट्रोल में 1% की कमी की गई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीटर हैंडल से दी गयी है।

गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में कमी की। इसके बाद से छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की लगातार मांग उठ रही थी। पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भाजपा ने प्रदेशभर में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था।

• वहीं अब प्रदेश में पेट्रोल 5 और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है।