Big Breaking: बंद कमरे में मिली पति-पत्नी और दो बच्चों की लाश… इलाक़े में सनसनी.. आईजी सहित पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना!

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे में पति-पत्नी और दो बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक पेशे से किराना व्यवसायी है। मृतक पति का शव बेड पर मिला है। वहीं उसकी पत्नी का शव पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं दो बच्चों का शव भी कमरे के अंदर मिला है। मौके पर आईजी ओपी पॉल अभी पहुंच रहे है। वहीं लोगों से पूछताछ हो रही है।

मृतकों में पंकज जैन, पत्नी रुचि जैन, बिट्टू (11 वर्ष), भैय्यू (8 वर्ष) शामिल है। जानकारी के अनुसार घर का दरवाजा अंदर और बाहर से बंद था। इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी पर तिल्दा नेवरा थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। जांच-पड़ताल जारी है।