Breaking : 6 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का राज्य स्तरीय विशेष पुलिस पुरस्कार के लिए चयन,15 अगस्त को राजधानी में होंगे सम्मानित; किसे क्या पुरस्कार मिलेगा, देखें लिस्ट

राज्य स्तरीय विशेष पुलिस पुरस्कार के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों का चयन किया गया है। जिन्हें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में पुरस्कृत किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश के अनुसार सारिका वैद्य, उप पुलिस अधीक्षक, आजाक क्राइम धमतरी को गुरु घासीदास पुरस्कार। नंदनी ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक, महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव को राज्यपाल पुरस्कार। विभुदीप वेनेडिक्ट नंद, उप पुलिस अधीक्षक, आजाक राजनंदगांव को मुख्यमंत्री पुरस्कार। मंजूलता राठौर, निरीक्षक महिला थाना रायपुर को रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार। अमर सिंह प्रधान आरक्षक क्रमांक 117, थाना अजाक हाल थाना चिल्फी जिला कबीरधाम को शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार। अनिल शर्मा थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिया जाएगा।

देखें आदेश-

IMG 20210810 WA0073