Chhattisgarh: कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव पर स्कूली बच्चों के सहारे चुनाव प्रचार का आरोप, नोटिस जारी

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी पर स्कूली बच्चों के सहारे चुनाव प्रचार का आरोप है। इस मामले में प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव को नोटिस मिला है।

जानकारी के अनुसार, पटना के स्कूल ग्राउण्ड में कांग्रेस की सभा आयोजित थी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महन्त के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव भी शामिल हुई थीं। इस दौरान शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी वहां पर मौजूद थे। मामले की शिकायत के बाद रिटर्निंग आफिसर एसडीएम अंकिता सोम ने कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस जारी किया है।

screenshot 2023 11 04 15 53 40 54 99965411e31bbb1e66005666ef9b81e74659742242971937572