भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ और राज्य के चार अधिकारियों के तबादले…

cg government
cg government

रायपुर

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री यशवंत कुमार संयुक्त सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं के पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्रीमती शारदा वर्मा पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं तथा उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा रायपुर, श्री सारांश मित्तर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) रायपुर के पद पर पदस्थ किया है। श्री सारांश मित्तर द्वारा मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के पद का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री अविनाश चम्पावत आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन रायपुर केवल मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। श्री चंदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव, श्री संजीव कुमार झा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया है। इसी प्रकार श्री रजत बंसल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपूर को आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर तथा श्री शिव अनंत तायल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर के पद पर पदस्थ किया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा

राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं की है। मंत्रालय (महानदी भवन) से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री धर्मेश कुमार साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा को उपायुक्त (राजस्व) संभाग आयुक्त कार्यालय बिलासपुर, श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़, श्री दीपक अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ को संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर तथा सुश्री संतन देवी जांगड़े उपायुक्त (राजस्व) संभाग आयुक्त कार्यालय बिलासपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया के पद पर पदस्थ किया गया है।