सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत ठाकुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस बेड़े में कसावट लाते हुए 12 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के स्थानांतरण का आधिकारिक आदेश जारी किया है।
इस नवीन सूची के अनुसार जिले की तीन प्रमुख पुलिस चौकियों सलका, रेवटी और करंजी में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के तहत सहायक उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाहा को सलका चौकी की कमान सौंपी गई है, वहीं संतोष सिंह अब रेवटी चौकी के नए प्रभारी होंगे। इसके अतिरिक्त, विशाल मिश्रा को करंजी पुलिस चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

