अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय).. देश मे बढ़ते साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने बुधवार को साप्ताहिक बाजार में साइबर जागरूकता अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के दिशानिर्देश में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुषमा मंडावी एवं पुलिस की टीम ने दुकानदार एवं ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि आप सभी अपने मोबाइल में आने वाला ओटीपी एवं बैंक पासवर्ड अंजान लोगों से कभी साझा न करे।लॉटरी या सस्ते सामान के लालच में आकर किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें वरना आप ठगी के शिकार हो जायेंगे।इसके अलावा बैंक या अन्य विभाग के अधिकारी बनकर ठगों द्वारा किये जाने वाले अंजान कॉल को न उठाएं।
अगर धोखे से ठगी के शिकार हो गए तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या फिर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराये।पुलिस द्वारा साप्ताहिक बाजार में चलाये गये साइबर जागरूकता अभियान के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
